भविष्यवाणी एक ऐसा शब्द जो अपने आप में ही एक अजीब सी उत्सुकता और कई राज छुपाए हुए हैं और इन्हीं राजो से पर्दा हटाने वाले ऐसे कई भविष्यवक्ता हुए हैं जिन्होंने अपनी सटीक भविष्यवाणी से हमेशा मानव जाति को चौंकाया है। और उन्ही में से एक नाम है नास्त्रेदमस, साल 1503 में जन्मे एक ऐसा भविष्यवक्ता जिनकी हजारों भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई है। 

दरअसल नास्त्रेदमस ने साल 1555 में लिखी एक किताब लेस प्रॉफेटिज मे साल 2020-21 का भी जिक्र किया है। नास्त्रेदमस के मुताबिक साल 2020-21 बेहद ही मनहूस साल साबित हो सकता है।

उन्होंनेकहा था कि साल 2020 में पूरी दुनिया एक विचित्र बीमारी की चपेट में आ जाएगी। जो पूरे विश्व में तबाही मचा देगी। पूरी दुनिया इस तरह से किसी वायरस की चपेट में आ जाएगी ऐसी कल्पना किसी ने नहीं की थी। लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में इस तरह की बीमारी का जिक्र होना काफी चौंकाने वाला था। नास्त्रेदमस ने साल 2021 के लिए जो लिखा है वह काफी भयानक है 

उन्होंने ये भी लिखा था कि इसी साल रूस का एक वैज्ञानिक जैविक हथियार विकसित करेगा जिससे इंसान जोम्बी बन जाएगा जो कि असल में काफी खतरनाक होगा। यही नहीं इस वर्ष विश्व को भूकंप, अकाल और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं झेलनी पड़ सकती हैं।



Post a Comment

और नया पुराने