दोस्तो क्या आप जानते है कि ऐसा कौन सा जानवर है जिसका वजन 80 लैंड क्रूजर प्रादो के वजन के बराबर है। वह जानवर ना तो हाथी है और ना ही हिप्पोपोटामस, तो  fact2m की एक और शानदार पोस्ट में एक बार फिर से आपका स्वागत है। 

दोस्तो इस दुनिया में बड़ी और आलीशान चीजें देखकर हम हमेशा हैरान रह जाते हैं फिर चाहे वह चीजें इंसान ने बनाई हो या कुदरत ने।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें के बारे में बताने वाले हैं जिनको देखकर आप हैरान रह जाएंगे तो आइए शुरू करते हैं। 

नंबर 6 :-

इस दुनिया में सबसे बड़ा और वजनी जानवर ना ही हाथी है और ना ही हिप्पोपोटामस बल्कि वह है ब्लू व्हेल, बता दे कि ब्लू व्हेल की लंबाई 33 मीटर है जो लगभग 9 मंजिल बिल्डिंग के बराबर है और इसका वजन 180 टन होता है। जो तकरीबन 80 लैंड क्रूजर प्रादो के वजन के बराबर बनता है।

तो अगर यह इतनी बड़ी है तो ब्लू वेल खाना भी बहुत खाती होगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह ब्लू व्हेल सिर्फ एक ही दिन में चार करोड़ क्रैब और सेल को खाकर अपना पेट भरती है। जी हां सिर्फ एक ब्लू व्हेल दिन में चार करोड़ के लगभग क्रेब्स खाकर जीवन गुजारती है।

 नंबर 5 :-

यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्रक है जो bailez 75710 के नाम से जाना जाता है यह ट्रक इतना बड़ा है जितना एक डबल स्टोरी घर होता हैै। इसीलिए इसमें ड्राइवर को चढ़ने के लिए खास सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता है इसका वजन 360 टन है जो तकरीबन 100 हाथियों के बराबर बनता है लेकिन सबसे ज्यादा हैरत की बात यह है कि यह ट्रक अपने वजन से भी ज्यादा वजन उठा सकता है। 

इस भारी भरकम ट्रक ने 500 टन का वजन उठाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम कर लिया था। फ्यूल टैंक की बात की जाए तो इस ट्रक में टोटल 5600 लीटर का फ्यूल टैंक है जो तकरीबन एक घर के वाटर टैंक के बराबर बनता है।

नंबर 4 :-

तो यह दुनिया का सबसे बड़ा एक्सवेटर है जिसकी लंबाई 2 फुटबॉल फील्ड के बराबर बनती है। इसको बनाने में इंजिनियर्स ने पूरे 5 साल लगा दिए 


और इस पर 100 मिलियन डॉलर का खर्चा आया था। यह एक्सवेटर जमीन से कोयला और मिनरल्स निकालने के काम आता है।

नंबर 3 :-

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर रोड रेल चलती है। इनको चलाने वाली एक पावरफुल ट्रक होती है। जिसके पीछे ट्रेन की तरह कंटेनर लगे होते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि यह रेल ट्रैक पर नहीं, बल्कि रोड पर चलती है। इस रोड रेल की कुल लंबाई तकरीबन 500 से 1000 फुट तक होती है। जो वाकई बहुत ज्यादा लेंथ है।

नंबर 2 :-

दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग दुबई में मौजूद बुर्ज अल खलीफा है। जिसमें 163 स्टोरीज मौजूद है आसमानों से बातें करने वाली यह बिल्डिंग 828 मीटर लंबी है और अक्सर देखा गया है कि इस बिल्डिंग का आधा हिस्सा बादलों के नीचे होता है और आधा बादलों के ऊपर, बुर्ज अल खलीफा में 157 एलीवेटर्स लगे हुए है जो दुनिया की सबसे ज्यादा तेज चलने वाली लिफ्ट है। जो बिल्डिंग के बॉटम से टॉप तक सिर्फ 1 मिनट में पहुंचा देती है।

बुर्ज अल खलीफा में लगे शीशे इतने ज्यादा है कि अगर रोज भी इसकी सफाई की जाए तो पूरी बिल्डिंग को साफ करने में 3 महीने लग सकते हैं।

नंबर 1 :- 

यह है दुनिया की सबसे बड़ी पैसेंजर शिप जो सिंपनी ऑफ द सी के नाम से भी जानी जाती है। अगर इसका टोटल एरिया काउंट किया जाए तो यह 25,600 स्क्वायर यार्ड या 5.3 एकड़ बनता है। 

जी हां यह महल दुनिया का ऐसा महल है जो पानी पर तैरता है। इसमें मौजूद फैसिलिटी जानकर हर व्यक्ति वास्तव में दंग रह जाता है। इस लक्जरी पैसेंजर शिप में 6400 पैसेंजर और 2000 क्रू मेंबर सफर कर सकते हैं। समंदर के ऊपर वाटर पार्क, स्विमिंग पूल, कैसीनो शॉप्स और रेस्टोरेंट्स तैरने वाले इस शहर में मौजूद है। 

इसके साथ साथ इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, पोलिंग, फिटनेस और स्पा भी मौजूद है। हम यह कह सकते हैं कि यह पानी पर तैरने वाला एक जीता - जागता शहर है।




Post a Comment

और नया पुराने